
मानवीय संवेदना समिति टीकमगढ़ कार्यालय में राज मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव का हुआ अभिनंदन
_________________
टीकमगढ़ मानवीय संवेदना समिति कार्यालय में आज एक गरिमामय और उत्साह पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस अवसर पर राजमानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत में मानवीय संवेदना समिति के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा श्री डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया इस दौरान उन्हें श्रीफल और शल भेंट कर उनको सम्मानित किया गयाl
कमेटी के सदस्यों ने उनके कार्यकाल और मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति उनका निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कियाl
सम्मान ग्रहण करने के पश्चात डॉक्टर अवधेश प्रताप सिंह यादव ने समिति सदस्यों के साथ एक बैठक की इस दौरान उन्होंने समाज की कमजोरी और वंचित वर्गों की अधिकारों की रक्षा न्याय की पहुंच को सामाजिक संवेदनाओं को मजबूत करने की विषय पर अपने विचार साझा किये l
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और मानव अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी l
मानवीय संवेदना समिति समाज में जिस तरह जनहित के कार्य कर रही है वह वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणादाई है l
समिति के सचिव मनीराम kathel ने कहा श्री यादव जी का मार्गदर्शन समिति को और अधिक ऊर्जा समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा देगा l
कार्यक्रम का संचालन रिटायर शिक्षक श्री वीरेंद्र चांसोरिया ने किया l
अतिथियों का आभार श्री विनोद कुमार जैन रिटायर सीईओ किया l
इस अवसर पर रामचरण अहिरवार इरफान अहमद बी डी यादव राकेश सोनी लोचन सिंह ठाकुर संतोष चौरसिया युसूफ खान बाबा समिति के सदस्यगण सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे l








