टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जैविक जिला बनाने की दिशा में फिल्म दिखाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

21/10/2026
*जैविक जिला बनाने की दिशा में फिल्म दिखाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक*

भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक जिला कार्यालय तालाब बायपास रोड पुरानी टेहरी पर आयोजित हुई जिसमें सर्वप्रथम भगवान बलराम, भारत माता व दंतोपंत ठेंगड़ी जी का पूजन किया गया इसके बाद जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने सभी से सदस्यता का लक्ष्य लिया जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि ने सभी से कहा कि हमें इस सभी ग्रामों तक पहुंचकर सदस्यता करनी है इसके लिए सभी जिला, तहसील व मंडल पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। एक जिला पदाधिकारी एक तहसील के सभी मंडल में सदस्यता करेगा, एक तहसील पदाधिकारी तीन मंडल की जिम्मेदारी लेगा, मंडल एक पदाधिकारी अपने मंडल के 1 गांव का प्रभारी व समस्त ग्राम समिति अपने ग्राम में सदस्यता करेंगी। इसके सभी पदाधिकारियों जैविक पर आधारित एक फिल्म को दिखाया गया जिसमें रासायनिक खाद व दवाओं के दुष्प्रभाव को बताया जिससे उपस्थित सभी किसान बंधुओं ने जैविक खेती का महत्व समझा व जैविक खेती का संकल्प लिया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष लोधी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष ग्पासीलाल रैकवार, डरू रजक, रामकिशन प्रजापति, देशराज रजक, मलखान राजपूत, वीरेंद्र सेन, रामदीन रैकवार, घनश्याम रैकवार, मनोहर लोधी, भगवत राठौर, अमान रैकवार, शोभाराम यादव, जयनारायण राठौर, गोरेलाल राठौर, सिट्टन राठौर, भगवान दास अहिरवार, शिवम अहिरवार, राहुल यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!