टीकमगढ़ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप सूचना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

गनेशपुरा में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा शराब ले जा रहे लोगों को, वीडियो वायरल; थाना प्रभारी बोले- मामले में कायमी की गई

बल्देवगढ़। थाना क्षेत्र के गनेशपुरा गांव में सोमवार रात ग्रामीणों ने अवैध शराब ले जा रहे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 8 बजे शराब की खेप ले जाई जा रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शराब को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस टीम तत्काल मौके पर नहीं पहुंची, जिससे उनमें नाराजगी है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण अवैध शराब की बिक्री को लेकर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का कारोबार लंबे समय से चल रहा है और पुलिस-आबकारी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस संरक्षण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रकरण में कायमी की गई है। वहीं एसपी सुधीर अग्रवाल ने पहले थाना प्रभारी से जानकारी लेने की बात कही और मामले को दिखवाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!