ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में बड़ी सफलता, नाबालिग बालिका हत्याकांड का 24, घण्टे में खुलासा मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी बल्देवगढ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

 

एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में बड़ी सफलता:— नाबालिग बालिका हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा,मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा

 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा

 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 07 अप्रैल 2026 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 09 वर्षीय नाबालिग पुत्री की अज्ञात आरोपियों द्वारा पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई है जिस पर थाना पलेरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबध किया गया ।

 

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन :-

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री एवं एसपी श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में 04 पुलिस टीमें गठित की गई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

 

पुलिस कार्रवाई:- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना पर के आरोपी चेतराम उर्फ चिक्का आदिवासी (उम्र 27 वर्ष) निवासी बगारभाटा पलेरा तथा 02 विधि विरुद्ध बालकों (उम्र 17 वर्ष एवं 13 वर्ष) को ग्राम बगारभाटा से घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई ।

 

बरामदगी:-

 

• घटना में प्रयुक्त पत्थर (आलाजर्ब) बरामद

 

सराहनीय पुलिस टीम

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी.प्रीति भार्गव, उनि.एनडी कोंदर,उनि संतोष सिंह,सउनि फूलचन्द्र बौद्ध,प्रआर रमाशंकर कुशवाहा,प्रआर बालकिशन श्रीवास,प्रआर मनमोहन रैदास,प्रआर रामकिशन अनुरागी, प्रआर ग्यासी यादव,प्रआर परशुराम रजक,प्रआर ध्रुव पटैरिया,आर ललित कुशवाहा,आर प्रवेन्द्र पटेल,आर अजय अहिरवार,आर ज्ञानसिंह सेंगर,आर अजय राजपूत,आर लक्ष्मन पटेल,आर नरेन्द्र पटेल,रामचन्द्र चतुर्वेदी,आर कुल्दीप चतुर्वेदी,आर रामप्रकाश,आर सुनील अहिरवार,आर शुभम दीक्षित,चा.आर सुमित दुवे,आर गनपत सिंह,मआर 651 नीतू विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

 

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के सदस्यों को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है

 

टीकमगढ़ पुलिस

सतर्क • सजग • जनसेवा के लिए समर्पित

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!