Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तरप्रदेश। गंगाजल की कसम .और खौफनाक कत्ल. सीएम सीटी गोरखपुर मे अवैध संबंधों का लहू से सना अंत। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

गंगाजल की कसम और खौफनाक कत्ल: गोरखपुर में अवैध संबंधों का लहू से सना अंत!

लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

​पूरी घटना:👇

गोरखपुर के एक परिवार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला के अवैध संबंधों का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। महिला का पति दुबई में प्लंबर का काम करता है, जिसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग ‘सीताराम’ नाम के युवक से चल रहा था। प्रेमी अक्सर महिला के घर ही डेरा जमाए रहता था।

​मंदिर में बुलाई गई ‘पंचायत 👇

जब पति को इस बात की भनक लगी, तो उसने अपने भाई (देवर) को इसकी जानकारी दी। सच्चाई जानने के लिए देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सीताराम को एक मंदिर पर बुलाया। वहां सबके सामने भाभी से गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया।

​एक कसम और कातिल बना प्रेमी 👇

भाभी ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि— “मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।” यह सुनते ही सीताराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर प्रेमी सीताराम ने सबके सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

​पुलिस की कार्रवाई

  • दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपी सीताराम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार 6 टीमे छापेमारी कर रही है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!