पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मोनिका ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम जोगीभाट में हुए हत्या के मामले में बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।
विवरण संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डोमेन्द्र कुमार देशमुख पिता स्व. मोती लाल देशमुख उम्र 35 साल साकिन जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.04.2026 को रात्रि करीबन 10.00 बजे के बीच ग्राम जोगीभाठ में गांव के ग्रामीण सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव एवं गांव के अन्य ग्रामीणजन के द्वारा ग्राम जोगीभाठ के शीतला मंदिर में पूर्व में ताला लगाने व गांव की अन्य समस्याओं के सामाधान करने के लिए ग्रामीण मिटिंग रखा गया था, जिसमें सभी ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे मिटिंग में बातचीत के दौरान गांव के सोहन लाल साहू, बेदलाल साहू, परमेश्वर देशमुख, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव व अन्य ग्रामीणों के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को तुम क्या, गांव का सियानी करते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, इसी बीच गांव का परमेश्वर देशमुख अपने पास रखे डण्डा से प्रार्थी डोमेन्द्र देशमुख उप सरपंच से मारपीट करने लगा, जिसे देखकर उसका भतीजा कुणाल देशमुख बीच बचाव करने आया तो अचानक गांव का ही सोहन लाल साहू अपने पास रखे एक धारदार चाकु से कुणाल देशमुख की हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर कई बार वार किया, जिससे उसके बांए सीना, पेट में गंभीर चोंट लगा था
जिसे ईलाज हेतू प्रार्थी व नुतन देशमुख के साथ निजी वाहन में डौण्डीलोहारा के अस्पताल लाये थे जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किये है, प्रकरण में आरोपियों के थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा- 296, 115 (2), 351(3), 191 (2), 191 (3), 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के मुख आरोपी सोहन लाल साहू से एक धारदार चाकु बरामद कर जप्त किया गया है व प्रकरण के आरोपी पर्मेष्वर यादव से घटना में प्रयुक्त डण्डा को बरामद कर जप्त किया गया है।
प्रकरण के घटना में शामिल बेदलाल साहू, टोमन लाल साहू, लोकनाथ यादव को दिनांक 03.04.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में बारिकी से विवेचना कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. अरविंद याद्व, प्र.आर. विरेन्द्र साहू, प्र.आर. दिगम्बर वर्मा, म.प्र. आर. लिलेश्वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, पूनम खरे, धर्मेन्द्र सेन सायबर सेल प्रभारी बालोद सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे का योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. सोहन कुमार साहू पिता बेदलाल साहू उम्र 19 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद
02. परमेश्वर देशमुख पिता केजुराम देशमुख उम्र 30 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद
03. बेदलाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 40 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद
04. टोमन लाल साहू पिता मनराखन लाल साहू उम्र 45 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद
05. लोकनाथ यादव पिता बरम यादव उम्र 43 साल साकिन ग्राम जोगीभाट थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद
जामा मस्जिद दल्ली राजहरा में पढ़ाई गई नमाज़-ए-आशुरा के बाद देश में खुशहाली और भाईचारे के लिए उठे हजारों हाथ
3 days ago
केकड़ी में निर्जला एकादशी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
3 days ago
केकड़ी में नवनिर्मित रामद्वारे का भव्य उद्घाटन 2 जुलाई को होगा
3 days ago
गोपालगंज बिहार। नयें जिला पदाधिकारी ने गोपालगंज में आज जिले की कमान संभाली
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
4 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
6 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
6 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
7 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली