
टीकमगढ़। जिला रिपोर्टर।सुरेश कुमार चौधरी
राम भक्त महावली श्री हनुमान प्राकट्योत्सव दिवस विशाल शोभायात्रा, भंडारण जगह जगह पुष्प वर्षा कर अभिवादन स्वागत बंधन महाआरती बंदना
बजरंग दल अखाडा कई झांकियां हुई शामिल
बल्देवगढ़ नगर में बजरंगबली
हनुमान जयंती एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान जयंती की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली विशाल शोभा यात्रा केलपुरा शीतला माता मंदिर से आरंभ की गई जिसमें बजरंग दल अखाड़ा संकट मोचन हनुमान जी की झांकी राम लक्ष्मण, सीता की झांकी की डीजे घोड़े बग्गी एवं आगे गंगाजल का छिड़काव सफाई करते हुए । पूरे बल्देवगढ में लाइटों का जगमगाता नजारा चांदनी चौक की तरह सजा हुआ एक से बढ़कर एक कलाकारों की प्रस्तुति झांकियां देखने को मिली हजार की संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे और पुलिस की चौक चाबंद व्यवस्था थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के नेतृत्व में
विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जगह-जगह पर सुबह से सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए और विशाल भंडारण कार्यक्रम आयोजित समिति के सदस्यों ने बताया कि संकट मोचन हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा टोली बाई टोली के साथ एवं झंडा बैनर एक से बढ़कर एक कर्तव्य के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए चोपरा मोहल्ला बमोरी तिगेला बाजार पंकज पुल बस स्टैंड होते हुए किला एवं बस स्टैंड परिषद पहुंची जहां पर संकट मोचन हनुमान जी महाराज की विशाल महा आरती की गई एवं 16 तोपों की सलामी दी गई और प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर उपस्थित खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, पुष्पेंद्र सिंह राजा विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव आयुष नायक रमेश नायक विक्रम सिंह राजा चार दर्जन से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा नेता उपस्थित रहे।

