ताज़ा ख़बरें

एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा चलाए जा रहे वसूली वारंट अभियान,, के तहत पीड़ित को दिलाई गई रु 1.2700 की भरण पोषण राशि

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़

 

*SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा चलाए जा रहे “वसूली वारंट अभियान” के तहत पीड़िता को दिलाई गई ₹1,27,00 की भरण-पोषण राशि*

 

*भरण-पोषण राशि दिलाकर खजरी पुलिस ने दिलाया पीड़िता को न्याय*

 

*महिला को मिला उसका अधिकार, पुलिस ने निभाई जिम्मेदारी*

 

*पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मण्डलोई* के निर्देशन में जिले में *वसूली वारंट एवं भरण-पोषण वारंटों* की तामीली एवं निराकरण के लिए *विशेष अभियान संचालित* किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में चौकी खजरी थाना पलेरा पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। माननीय कुटुंब न्यायालय टीकमगढ़ द्वारा जारी वसूली वारंट (प्रकरण क्रमांक 287/2024, धारा 125(3) द.प्र.सं.) के तहत वारंटी प्रदीप प्रजापति निवासी ग्राम गढ़ारी द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए अपनी पत्नी चाँदनी उर्फ रीना प्रजापति को लगभग 1,27,000 रुपये की भरण-पोषण राशि का भुगतान नहीं किया गया था।

 

पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर वारंटी को पकड़कर दिनांक 26.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में आरोपी द्वारा भरण-पोषण की समस्त लंबित राशि जमा कराई गई, जिसे पीड़िता को प्रदान किया गया। इस कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली तथा उसने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना पलेरा प्रभारी उपनिरीक्षक एन.डी. कोंदर, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक रमाशंकर कुशवाहा, आरक्षक बृजेश लोधी एवं आरक्षक सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!