ताज़ा ख़बरें

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई में बगाज माता मंदिर मेलें में ट्रेफिक पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

टीकमगढ़ जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी

 

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बगाज माता मंदिर मेले में ट्रेफिक पुलिस की सराहनीय कार्रवाई*

 

*रात के अंधेरे में भी सुरक्षित सफर के लिए पुलिस का प्रयास:—मेले में 750 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर बढ़ाई सुरक्षा*

 

*ट्रैफिक नियमों की शपथ के साथ जागरूक किए ग्रामीण श्रद्धालु*

 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी पहल के तहत दिनांक 28 मार्च 2026 को नवमी के अवसर पर बगाज माता मंदिर में आयोजित मेले में ट्रैफिक थाना पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी उपस्थित नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

 

इसके अतिरिक्त, *मेले में आए लगभग 750 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों* पर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए *रिफ्लेक्टर* लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व और सावधानियों के बारे में समझाइश दी गई।

 

पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!