
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी, आईजी, डीआईजी महोदय के निर्देशों पर जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू
SP श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में जिले में सोशल मीडिया निगरानी, पेट्रोलिंग व व्यापक सुरक्षा प्रबंध
त्योहारों पर शांति-सौहार्द बनाए रखने हेतु सुरक्षा एडवाइजरी की जारी
आगामी नवरात्रि, ईद, रामनवमी एवं अन्य प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ. हिमानी खन्ना एवं डीआईजी छतरपुर रेंज श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले में व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
टीकमगढ़ पुलिस की प्रमुख सुरक्षा व्यवस्थाएं
🔹 सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
* साइबर सेल द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है।
* प्रत्येक थाने में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डेस्क के माध्यम से भ्रामक, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट्स पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
* अफवाह फैलाने वालों एवं शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔹 सीसीटीवी सर्विलांस
* प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।
* कंट्रोल रूम से गतिविधियों का रियल-टाइम मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
🔹 सघन पुलिस पेट्रोलिंग
* शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस वाहनों द्वारा नियमित एवं सघन पेट्रोलिंग की जा रही है।
* संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
🔹 धार्मिक स्थलों एवं आयोजनों में सुरक्षा
* सभी प्रमुख मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
* जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों एवं मेलों के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
🔹 फिक्स पॉइंट पर पुलिस तैनाती
* संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर स्थायी पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
* कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response) भी सक्रिय रहेगा।
आम नागरिकों से अपील
* किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।
* सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रम फैलाने वाली सामग्री पोस्ट/फॉरवर्ड करने से बचें।
* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
* सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं।
* यातायात नियमों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें।
आपातकालीन सहायता
* डायल 100 / 112
* नजदीकी पुलिस थाना
टीकमगढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
सुरक्षित त्योहार – खुशहाल समाज

