जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़
*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संचालित जिला स्तरीय अभियान*
*चार वर्ष से फरार ₹2000 के इनामी आरोपी को बलदेवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी प्रयासों से मिली सफलता*
जिले में फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई* के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में थाना बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई।
*रेड कार्रवाई में मिली सफलता*
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए प्रकरण क्रमांक 2505/24 में विगत 04 वर्षों से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी एवं 2000 रुपये के इनामी आरोपी भदई उर्फ देवीचरण कुशवाहा पिता शिवचरण कुशवाहा, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम भेलसी थाना बल्देवगढ़ को ग्राम भेलसी में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
*न्यायालय में किया गया पेश*
गिरफ्तार आरोपी को अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रीति भार्गव, उपनिरीक्षक एन.एल. ठाकुर, प्रधान आरक्षक भगतराम यादव एवं आरक्षक शिवकुमार मोरे का विशेष योगदान रहा।
*टीकमगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।*