दल्ली राजहरा पार्षद वीरेंद्र साहू पर किए गए प्राणघातक हमले के आरोपीयो को गिरफ्तार एवं शहर में अवैध गतिविधियां रोकने के संबंध में भाजपा मंडल राजहरा ने थाना प्रभारी को दिया ज्ञापन
दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने तोरण लाल साहू ( नपाध्यक्ष दल्ली राजहरा) एवं गोविंद वाधवानी (पूर्व मंडल अध्यक्ष) के हस्ताक्षरकृत ज्ञापन संतोष कुमार भूआर्य (थाना प्रभारी दल्ली राजहरा) को सौंपा है। जिसमें वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेंद्र साहू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही एवं क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा व नशीली गोलियों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के संबंध में जिक्र किया है।
विगत रात्रि वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेंद्र साहू पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। जो कि अत्यंत निंदनीय एवं चिंताजनक घटना है। एक जनप्रतिनिधि पर इस प्रकार का हमला होना पूरे नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यदि नगर का जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की गारंटी कैसे सुनिश्चित की जा सकती है। विगत कुछ समय से दल्ली राजहरा नगर में असामाजिक तत्वों, शराबियों तथा नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर के विभिन्न वार्डों में खुलेआम अवैध शराब, गांजा एवं नशीली गोलियों की बिक्री की जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी और समाज का वातावरण लगातार खराब हो रहा है।
ज्ञापन में 3 मुख्य बिंदु :-
1. पार्षद बीरेंद्र साहू पर हुए जानलेवा हमले के सभी आरोपियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।
2. नगर के विभिन्न वार्डों में संचालित अवैध शराब कोचियों, गांजा बेचने वालों एवं नशीली गोलियों का अवैध व्यापार करने वाले तत्वों पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही की जाए।
3. नशे के अवैध कारोबारियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नगर में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बना रहे।
दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में संचालित इन सभी नशा कारोबारियों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल द्वारा थाना परिसर के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी। इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।प्रतिलिपि उन्होंने पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल बालोद (छ.ग.) और नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले को सौंपा।
विक्रमोत्सव कार्यक्रम में नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन चित्रण की दी शानदार प्रस्तुति
1 day ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के निर्देशन में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बम्होरी कला पुलिस कि त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफतार
1 day ago
नस एवं दर्द रोग का स्थायी इलाज डा0 श्री प्रकाश बरनवाल एकयुप्रेशर सेंटर नेचुआ जलालपुर ( गोपालगंज) बिहार में है संभव
1 day ago
डा0 सुधा तिवारी सचिव एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार की जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं परिवार, जनता,एकयुप्रेशर योग नेचुरोपैथी काउंसिल परिवार ने दिया,
2 days ago
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए डीजीपी आईजी डीआईजी के निर्देशो पर जिले में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था लागू करना।
3 days ago
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार इनामी आरोपी कि गिरफ्तारी । बल्देवगढ पुलिस कि सक्रियता ने फरार 2000 इनामी आरोपी को दबोचा।
3 days ago
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देशो के अनुरूप बालिकाओं व युवाओं के उन्नयन कि दिशा में टीकमगढ़ पुलिस की पहल
4 days ago
जनसुनवाई से जन विश्वास तक पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की पहल से मजबूत हो रहा भरोसा
5 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के मार्गदर्शन में ई, विवेचना प्रशिक्षण से विवेचना अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि हेतु जिले के 14 थानो से 15 विवेचना अधिकारियों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
5 days ago
टीकमगढ़ भाजपा कोर कमेटी की बैठक संगठन की मजबूती और विकास कार्यों में गति लाने पर सार्थक चर्चा