ताज़ा ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शबाना खान सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शबाना खान सम्मानित

Ik. राजा खाना -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद -9174400910

मोहलाअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी द्वारा मिनी स्टेडियम मोहला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर महोदया श्रीमती तूलिका प्रजापति एवं श्रीमती नम्रता सिंह जैन जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर के करकमलों से शबाना खान को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

शबाना खान लंबे समय से महिला समूहों के साथ मिलकर विभिन्न आजीविका गतिविधियों जैसे गुलाल निर्माण, राखी निर्माण तथा हर्बल उत्पादों के निर्माण के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं।

इस अवसर पर शबाना खान के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने इसे समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!