ताज़ा ख़बरें

नाबालिगों कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

*नाबालिगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता — पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही*

*कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया*

*थाना बुडेरा पुलिस की तत्परता — 48 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को सकुशल किया बरामद*

*वर्ष 2026 में पुलिस टीमों ने 35+ नाबालिगों की कराई सुरक्षित वापिसी*

नाबालिग बालक-बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि गुमशुदगी अथवा अपहरण से संबंधित प्रकरणों में तत्काल और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके तहत संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा आवश्यकता अनुसार अंतरजिला समन्वय स्थापित कर नाबालिगों की सुरक्षित दस्तयाबी को प्राथमिकता दी जा रही है।

*कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

इसी क्रम में *थाना कोतवाली टीकमगढ़* में एक फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री (परिवर्तित नाम) को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत पर अपराध क्रमांक 786/2025 धारा 137(2) दर्ज किया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक* के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई तथा तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप *09 मार्च 2026* को पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को *दिल्ली से सुरक्षित दस्तयाब* किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

*थाना बुडेरा पुलिस ने 48 घंटे में गुमशुदा बालिका को किया बरामद*

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में *थाना बुडेरा* पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। थाना क्षेत्र से दर्ज *अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 137(2) बीएनएस* के अंतर्गत गुमशुदा नाबालिग बालिका को अपराध दर्ज होने के *48 घंटे के भीतर* पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

वर्ष 2026 में 35 से अधिक नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब

उल्लेखनीय है कि *वर्ष 2026 में अब तक जिला टीकमगढ़ पुलिस द्वारा देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 35 से अधिक नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।* यह प्रयास नाबालिगों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता, सजगता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पुलिस टीमों का सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाहियों में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—

*थाना कोतवाली टीम*

* थाना प्रभारी निरीक्षक रविभूषण पाठक
* उप निरीक्षक राजवीर यादव
* प्रधान आरक्षक सुखदीन
* आरक्षक अफरोज
* आरक्षक रजित दांगी

*थाना बुडेरा टीम*

* थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज यादव
* सहायक उप निरीक्षक रतिराम कोंदर
* आरक्षक ऋषि प्रताप
* आरक्षक संजय बुंदेला
* महिला आरक्षक मोहिनी खंगार

जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित अपराधों के प्रति *शून्य सहिष्णुता* की नीति अपनाते हुए संवेदनशील, त्वरित और प्रभावी कार्यवाही निरंतर सुनिश्चित की जा रही है।

*टीकमगढ़ पुलिस — सुरक्षित बचपन, सुरक्षित समाज की दिशा में प्रतिबद्ध।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!