
देवरिया में ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौ/त
लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बीए की एक छात्रा की मौ/त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृ/तका की पहचान पूर्वा मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय कल्पना चौहान, पत्नी विजय चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थीं और होली के अवसर पर अपने घर आई हुई थीं।
गुरुवार को किसी काम से घर से निकली कल्पना शर्मा ढाबा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौ/त हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

