ताज़ा ख़बरें

सांस्कृतिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला आड़ेझर में सांस्कृतिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।

मोहम्मद इमरान राजा खान - रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

मुख्य अतिथि शिवगिरी चुरेन्द्र जनपद सदस्य डौंडी थे। विशेष अतिथि संकुल प्राचार्य संकुल केंद्र कोटागांव वायके धगट व बीआरसीसी डौंडी सच्चिदानंद शर्मा रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की झलक देखने को मिली। अतिथियों ने कहाकि सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

सांस्कृतिक उत्सव एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों की भी सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!