बालोद जिले के गुरूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय के तट पर तीन दिवसीय सियादेवी इको टूरिज्म फेस्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रकृति की मनोरम वादियों के बीच आयोजित इस फेस्ट के जरिए जिला प्रशासन सियादेवी जलाशय को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यह आयोजन 13 से 15 फरवरी तक चलेगा।
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
इस अवसर पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, राज्य एथलेटिक संघ उपाध्यक्ष श्री सौरभलुनिया, पूर्व राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्री यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, डीएफओ श्री अभिषेक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अनेक अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण व पर्यटक मौजूद रहे।कार्यक्रम में तीरंदाजी, एयर गन, वॉल क्लाइम्बिंग, टायर क्लाइम्बिंग, मोटर बाइक, फ्लोटिंग बलून, हॉट एयर बलून जैसी एडवेंचर गतिविधियां आयोजित की गईं।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा सहित अधिकारियों ने इन गतिविधियों में भाग लेकर पर्यटकों व ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं व स्थानीय कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय व्यंजनों व उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ठेठरी, खुरमी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश। वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप परिसर खाली कराया गया । वाराणसी कचहरी को बम से उङाने की धमकी .सूचना जिला जज के ई-मेल पर प्राप्त। लखनऊ/वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 day ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई का थाना लिधौरा का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा और सुधार के निर्देश
1 day ago
जब पुलिस बनी परिवार की संरक्षक के पुलिस अधीक्षक निर्देशन पर रिश्तो को जोड़ने की अनूठी पहल परिवार जोड़ो अभियान
2 days ago
गोपालगंज बिहार के नेचुआ जलालपुर में बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म के सुटिंग का शुभारंभ किया गया।
2 days ago
बगहा-1 प्रखंड के कोहुआवा गांव में एक ही भवन में दो स्कूल संचालित, जर्जर छत से हादसे का खतरा
2 days ago
.मुंबई महाराष्ट्र। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह को मिली जान से मारने की धमकी .लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मांगे करोड़ो। मुंबई महाराष्ट्र से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
लखनऊ/गोरखपुर उत्तर प्रदेश। निर्दोष को छुआ तो खैर नही .दोषी छोड़ा तो कार्रवाई तय।डाक्टर कौस्तुभ। लखनऊ/गोरखपुर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
2 days ago
संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश। खलीलाबाद कोतवाल पंकज पांडेय निलंबित. एडीजी जांच मे लापरवाही उजागर। संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
शाहजहाँपुर में आज दिनांक 09.02.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चेकिंग की गई,, चेकिंग के दौरान संबंधित थाना पुलिस द्वारा दुकानों/स्थानों की जांच की गई तथा आमजन को प्रतिबंधित चाइनीज मंझा के प्रयोग से होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझा का क्रय-विक्रय एवं उपयोग दंडनीय अपराध है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। *जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।*
3 days ago
हरदोई उत्तर प्रदेश। हाईकोर्ट ने एसपी हरदोई को लगाई फटकार. कानून का दुरुपयोग बर्दाश्त 👎नही पत्रकार पर फर्जी इनाम घोषित कर एनकाउंटर की थी तैयारी । हरदोई उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट