बालोद। भारत सरकार द्वारा जारी पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 (पीएआई 2.0) के स्कोर कार्ड में बालोद जिले की पंचायतों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य की शीर्ष 10 पंचायतों में बालोद जिले की 5 ग्राम पंचायत- झलमला, बागतराई, आनंदपुर, चिरचार एवं सोंहपुर-ने स्थान प्राप्त किया है।
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई है। पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 सतत विकास लक्ष्यों के 9 प्रमुख थीम पर आधारित है, जिसके आधार पर पंचायतों का मूल्यांकन किया गया है।
उप संचालक पंचायत श्रीमती काव्या जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत झलमला ने सभी थीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 78.77 अंक अर्जित कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और सर्वश्रेष्ठ पंचायत का दर्जा हासिल किया। वहीं गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरगहन (फु) ने थीम-04 ‘पर्याप्त जल पंचायत’ में 90.71 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा और सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत झलमला की सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर एवं सचिव श्री रमेश निषाद को सर्वश्रेष्ठ पंचायत बनने पर प्रशस्ति पत्र देकर बधाई दी गई। इसके साथ ही शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करने वाली पंचायतों के सरपंच-ग्राम पंचायत बागतराई की सरपंच श्रीमती अनिता साहू, ग्राम पंचायत आनंदपुर के सरपंच श्री तेजराम साहू, ग्राम पंचायत चिरचार की सरपंच श्रीमती कचरा बाई साहू तथा ग्राम पंचायत सोंहपुर की सरपंच श्रीमती सीमा साहू-को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।
उल्लेखनीय है कि पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य पंचायतों की प्रगति पर निगरानी रखना, विकास कार्यों को प्राथमिकता देना, पारदर्शिता बढ़ाना और सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इस प्रक्रिया के तहत पंचायतों द्वारा 13 लाइन विभागों के 141 डाटा बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर सत्यापित डाटा पोर्टल में दर्ज किया गया था।
इसी सुदृढ़ डाटा प्रबंधन और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप बालोद जिले की 5 ग्राम पंचायतों ने राज्य स्तर पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प
2 days ago
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
2 days ago
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇨🇮
2 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
2 days ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
2 days ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
2 days ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
3 days ago
जन सेवा सीमित द्वारा लगाए
4 days ago
भारतीय स्टेट बैंक राजहरा और व्यापारी संघ के साझा प्रयास से सुलझी दल्ली राजहरा में चिल्लर की समस्या
4 days ago
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सेवा से पृथक