Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीताज़ा ख़बरें

मुम्बई महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से इलाज करवाने जोधपुर आया इनामी बदमाश गिरफ्तार। मुम्बई महाराष्ट्र से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

महाराष्ट्र से इलाज करवाने जोधपुर आया इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुम्बई महाराष्ट्र से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

राजस्थान की ANTF ने ऑपरेशन तंत्रिपाल के तहत 25 हजार के इनामी आरोपी सहदेव को जोधपुर में गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र में छिपा था और इलाज के लिए जोधपुर आया हुआ था।

पुलिस के अनुसार सहदेव पहचान बदलने में माहिर है। महाभारत में अज्ञातवास के दौरान सहदेव के गुप्त नाम तंत्रिपाल से प्रेरित होकर ऑपरेशन का नाम रखा गया। आरोपी बाइक एक्सीडेंट में घायल होने के बाद भाई के फर्जी कागजात पर जोधपुर के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा था, जिससे पुलिस को उसका पता नहीं चल सका।

ANTF ने CCTV और बाइक नंबर के आधार पर पीछा कर उसे पाली के मोगड़ा गांव के पास दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद भी वह खुद को भाई बताता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में सच्चाई सामने आई।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि सहदेव पहले भी फर्जी पहचान के जरिए नशा तस्करी के मामलों से बचता रहा है। आरोपी स्कॉर्पियो से मादक पदार्थों की तस्करी करता था और दो साल पहले भीलवाड़ा में उसकी भूमिका सामने आने के बाद से फरार था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!