ताज़ा ख़बरें

रोवर-रेंजरों एवं लीडर्स को मोमेंटो एवं ट्रैक सूट प्रदान कर किया गया सम्मानित

दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रोवर-रेंजरों एवं लीडरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जंबूरी के दौरान विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले रोवर-रेंजरों एवं लीडरों को राज्य मुख्यालय द्वारा मोमेंटो एवं ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजा खान - रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेन्द्र साहू, राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख, राज्य संगठन आयुक्त अमित क्षत्रिय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम साहू तथा जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव के आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा ने अपने संबोधन में कहा कि रोवर-रेंजरों एवं लीडरों ने पूर्ण समर्पण, अनुशासन और एकजुटता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन अत्यंत सफल रहा।

उन्होंने जिला प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी ग्रामीणजनों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन बालोद से नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा तथा विकासखंड सचिव सहित जिला संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!