सेजेस नया बाजार राजहरा जिला बालोद विद्यालय परिसर में आज पारंपरिक मकर संक्रांति व लोकपर्व लोहड़ी बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गरेसर द्वारा लोहड़ी अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में लोहड़ी पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व नई फसल, परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक पंजाबी लोकनृत्य, लोकगीत, कविताएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व से जुड़े रीति-रिवाजों, लोकसंस्कृति एवं सामाजिक समरसता के संदेश से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर लोहड़ी के चारों ओर परिक्रमा कर तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी आदि अर्पित किए तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन_सहायक शिक्षिका दिलप्रीत कौर, भूमिका सार्वा द्वारा किया गया एवं अंत में विद्यालय परिवार की ओर से साक्षी साहू व्याख्याता द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। लोहड़ी पर्व के इस आयोजन से विद्यालय परिसर में उल्लास, सांस्कृतिक चेतना एवं भाईचारे का वातावरण बना रहा।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर श्रद्धालु सुविधा के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।*
3 days ago
सिंगरौली बच्चों को कीचड़ से जाना है स्कूल नहीं है सड़क
3 days ago
मोहनगढ़ पुलिस ने अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द
4 days ago
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
4 days ago
पलेरा के छोटा बस स्टैंड भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल पुलिस की सहायता एवं लोगों की मदद से समय पर उपचार उपलब्ध कराया
5 days ago
जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के संबंध में की गई विस्तृत चर्चा,कलेक्टर, एसपी, एडीएम, एडीशनल एसपी सहित अन्य अधिकारी हुए शामिल
5 days ago
रफ्तार का कहर : नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक में जा घुसे दो दोपहिया, 112 की टीम ने तत्परता दिखाकर दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल
5 days ago
रेखा यादव टीकमगढ़ जिले की कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह महिला कांग्रेसियों में खुशी की लहर
5 days ago
दल्ली राजहरा मुख्य बाजार में हादसा, मारुति ईको ने बुजुर्ग को घसीटा, हुई मौत।