
छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के तहत बम्हनीडीह में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित

रोहित आज़ाद की रिपोर्ट
जिला जांजगीर चांपा
बम्हनीडीह | छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के अंतर्गत दिनांक 11 जनवरी 2026 को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के बम्हनीडीह नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 में आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी की सदस्य श्रीमती कंचन चौहान के निवास स्थान पर किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी नेताओं ने निर्णय लिया कि आम आदमी पार्टी बम्हनीडीह नगर पंचायत के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा प्रत्येक वार्ड में बैठक एवं रैली के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
यह बम्हनीडीह नगर पंचायत में आयोजित दूसरी बैठक थी। इससे पूर्व रविवार दिनांक 04 जनवरी 2026 को अन्य वार्ड में बैठक एवं रैली आयोजित की जा चुकी है। आगामी रविवार दिनांक 18 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 एवं 14 में बैठक एवं रैली के माध्यम से जनसंपर्क किया जाएगा।बैठक में श्री रामगोपाल गौरहा (वरिष्ठ नेता एवं कोषाध्यक्ष, जांजगीर-चांपा), विजय कुमार मौर्य (लोकसभा उपाध्यक्ष), ईश्वर प्रसाद साहू (जिला अध्यक्ष, सक्ति), लतेल प्रसाद करियारे (जिला महासचिव), मन्नू दास महंत (जिला सचिव), अजय मनहर (अध्यक्ष, यूथ विंग) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लक्ष्मी महंत, सुमित्रा महंत, बिंदिया चौहान, रूखमणी, रजनी चौहान, गणेश पटेल, भरत वैष्णव, मनीराम पटेल नारायण पटेल एवं मूलचंद कुंभकार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

