Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक : किशोरी लाल

*विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक : किशोरी लाल*
*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेहरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित*
बैजनाथ, 30 दिसंबर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेहरा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया  में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्यातिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विधायक किशोरी लाल ने उपस्थित विद्यार्थियो एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बनाता है बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग को दी जानी चाहिए ताकि समय रहते इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाया जा सके।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक किशोरी लाल ने विद्यालय को 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।
इस अवसर पर प्रधान सलेहरा अशोक कुमार, उपप्रधान सुदर्शन कुमार, एस एम सी प्रधान हेमराज, कार्यकर्ता कांसी राम, बलवंत सिंह, गुरदेव, जनक, करन, होशियार, गुलबराज, निर्मला, शशि, जगदीश, विकास, संजीव, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थि रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!