Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डां.मनमोहन सिंह की जयंती पर दिया श्रद्धांजलि

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीकांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि बांदा। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे, पूर्व वित्त मंत्री एवं अर्थशास्त्री डां.मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, सादगी, सरलता, उदारता और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि डां. मनमोहन सिंह सादगी और ईमानदारी की मिसाल थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में देशहित को सर्वोपरि रखा और कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूत आर्थिक दिशा प्रदान की। आज ऐसे व्यक्तित्व की कमी देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर महसूस की जा रही है।अफसाना शाह ने कहा कि डां. मनमोहन सिंह ने बिना किसी दिखावे के राष्ट्रसेवा की और आमजन, गरीब, मजदूर तथा वंचित वर्ग के उत्थान के लिए नीतियां बनाईं। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान राजबहादुर कुशवाहा, प्रभु यादव, शिवबाकी पांडेय, रफत जान, शब्बीर, रफत बानो, के. कढ़ी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर किया गया

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!