Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पार्टी की मजबूती के लिए बूथों तक पहुंचना होगा-भाजपा

ब्यूरो.रिपोर्ट.. अनुराग तिवारीबूथ स्तर भाजपा द्वारा किया गया सम्मेलन बांदा l भाजपा का अटल जन्म शताब्दी समारोह कार्यशाला कालेश्वर मंदिर खपटिहा में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि एस आई आर से विपक्षी पार्टियों को वोट कटने का डर सता रहा है क्योंकि प्रदेश में तमात घुसपैठिये अपना नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट में चढ़वाकर विपक्षी पार्टियों को वोट देने का काम कर रहे थे जिन्हें इस एस आई आर में निकाल बाहर कर यहाँ से खदेड दिया जायेगा l उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्त्ता को बूथ बूथ जाना होगा तभी पार्टी मजबूत होगी l उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सिद्धांतों पर चलने का आह्वाहन करते हुए कहा कि अटल ज़ी ने देश के लिए जो कार्य किये उन्हें जन जन तक पहुंचाएँ l बीर बाल दिवस पर बोलते हुए कहा कि गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों ने मुस्लिम धर्म न अपनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दें दी l उनसे हमें सीख लेनी चाहिए l जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अनेकों लोगों ने अपनी बलि दें दी l सरदार भगत सिंह, गुरु गोविन्द सिंह के शहजादो ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए l उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा l जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा की एस आई आर का पहला चरण आज से समाप्त हो गया है अब इस अभियान में जो गलत जुड़ गए हों उनको कटवाने का काम करना है साथ ही जो जनवरी 2026 से 18 वर्ष के हो गए हों उन्हें फार्म भरवाकर नाम चढ़वाने का काम करना है l कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अवधेश गुप्ता ज़ी ने कहा कि हम सभी को अटल ज़ी के पद चिंन्हो पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हर कार्यकर्त्ता को सक्रियता के साथ योगदान करना होगा तथा अभी भी एस आई आर में जो अपने वोटर छूट गए हैँ उनको मतदाता सूची में नाम चढ़वाने का काम करना है l अंत में पूर्व मण्डल अध्यक्ष पैलानी अमित निगम कार्यक्रम के समापन की घोषणा की l कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी व मण्डल अध्यक्ष जसपुरा साहिब सिंह ने संयुक्त रूप से किया l इस अवसर पर एस आई आर के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, बलराम सिंह, सुधीर सिंह, राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष पाल, अनूप सिंह सहित चारों मण्डलों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!