बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आज किया गया शुभारंभ 16 से 17 दिसंबर तक आयोजित इस 02 दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा कुल 250 माॅडलों का प्रदर्श
बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 का आज किया गया शुभारंभ 16 से 17 दिसंबर तक आयोजित इस 02 दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा कुल 250 माॅडलों का प्रदर्शन
राजा खान-*रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद*
अतिथियों ने माॅडलांे का अवलोकन कर विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद, 16 दिसम्बर 2025
बालोद जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 16 से 17 दिसंबर तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद में आयोजित 02 दिवसीय बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 आज शुभारंभ किया गया। बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन उपस्थित थे। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य सुश्री नीलिमा श्याम एवं श्री गुलशन चंद्राकर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर के अलावा संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, एसडीएम गुण्डरदेही श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी के अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथियों ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए बेहतरीन माॅडल का अवलोकन कर विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच की भूरी-भूरी सराहना की। उल्लेखनीय है कि बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के पहले दिन आज पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों द्वारा कुल 150 माॅडलों का प्रदर्शन किया गया। इस तरह कार्यक्रम के समापन अवसर पर बुधवार 17 दिसंबर को हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों के द्वारा कुल 100 माॅडलो का प्रदर्शन किया जाएगा। इस तरह से इस 02 दिवसीय बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के आयोजन के दौरान जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कुल 250 माॅडलों का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित बालोद टेक्नोफेस्ट के इस बेहतरीन आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण एवं योगदानों को देखते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा ’जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। श्री जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा मौजूदा समय में विज्ञान की महत्ता एवं प्रासंगिकता को ध्यान में रखते हुए ’जय जवान, जय किसान’ के साथ-साथ ’जय विज्ञान’ का नारा दिया गया। उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता के विकास के साथ-साथ जीवन को सरल एवं सुगम बनाने तथा संपूर्ण जीव-जगत की अस्तित्व की रक्षा में विज्ञान के महत्व, प्रासंगिकता एवं उपयोग को नजर अंदाज नही किया जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं समाज को विज्ञान का उपयोग जनहित एवं मानव कल्याण के पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्व बताया। श्री जैन ने शिक्षकों की इस दिशा में कार्य करने की अपील भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के इस बेहतरीन आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। श्री साहू ने इस सफल आयोजन के लिए बालोद जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों में असीमित प्रतिभा है। बस आवश्यकता है उन्हें प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं हर संभव मदद उपलब्ध कराने की।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के इस आयोजन को संपूर्ण बालोद जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होेंने कहा कि इस आयोजन के लिए बालोद जैसे ग्रामीण परिवेश वाले जिले में संपूर्ण जिले के विभिन्न स्थानों के कुल 250 माॅडलों का चयन होना अपने आप में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सुदूर वनांचल के विद्यार्थियों के द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद भी आज बेहतरीन माॅडलों की प्रदर्शन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होेंने कहा कि निश्चित रूप से बालोद टेक्नोफेस्ट के इस 02 दिवसीय आयोजन के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोंच, नवाचार एवं तकनीकी कौशल को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पहुँचाने वाले उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदानों की भी सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आज इस आयोजन के माध्यम से प्रदर्शित की जाने वाली कम से कम 10 माॅडलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जिले में बालोद टेक्नोफेस्ट के इस बेहतरीन आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के योगदानों की सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने बालोद टेेक्नोफेस्ट के आयोजन तथा वर्तमान दौर में विज्ञान के महत्ता एवं प्रासंगिकता के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि हमारे जिले के सुदूर अंचल के विद्यार्थियों के द्वारा सीमित संसाधनों में बनाए गए उनके उत्कृष्ट माॅडलों को राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ठ पहचान मिलेगा। कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका सिंह ने जिला मुख्यालय बालोद में बालोद टेक्नोफेस्ट 2.0 के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नीति आयोग के द्वारा जिला मुख्यालय बालोद में बालोद टेक्नोफेस्ट के बेहतरीन आयोजन के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को सम्मानित भी किया गया।
समारोह में अतिथियों के द्वारा फीता काटकर बालोद टेक्नोफेस्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आदिवासी गांव, ज्वालामुखी, ग्लोबल वार्मिंग, महिला सुरक्षा, स्मार्ट सिटी आदि विभिन्न विषयों पर बेहतरीन माॅडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
1 day ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
2 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश
2 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में एससी-एसटी राहत प्रकरणों पर उच्च स्तरीय समन्वय बैठक
2 days ago
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में नशा उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की महत्वपूर्ण बैठक
3 days ago
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने टीकमगढ़ जिला बैठक जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक और गांव चलों अभियान को संबोधित
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बाल बिबाह पर आधारित टेली फिल्म ” अंधेरे में रोशनी की किरण ” प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित एवं इंडियन डाकयूमेंटी फिल्मस द्बारा शीघ्र जनमानस के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म में मुख्य कलाकार समीर एव सोनी है तथा निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल, सह निर्माता सुधा तिवारी, निदेशक समीर, दिवाकर द्विवेदी, पटकथा लेखक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल है। फिल्म सुटिंग का अनुमति बिहार फिल्म निगम से प्राप्त हेतथा फिल्म का टाइटिल वेस्टर्न फिल्म प्रोडूसर एसोसिएशन द्बारा मिला है।
3 days ago
मुस्कान अभियान, एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। देवरिया जनपद के गैस एजेन्सी की बड़ी लापरवाही उजागर. डीएम ने दिया FIR के आदेश। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
3 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक एक झटके मे सभी हुए लाईन हाजिर। लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट