Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कांग्रेस द्वारा मनाया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन

ब्यूरो रिपोर्टकांग्रेस ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन  बांदा में शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते हुए जिला कार्यालय में मिठाई वितरित करके पार्टी और देश के प्रति दिए गए उनके योगदान को याद किया। पार्टी ने मंगल कामना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम शहर अध्यक्ष अफसाना शाह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी हमेशा सामाजिक और मानवीय सेवा के माध्यम से जनता के बीच अपनी सकारात्मक छवि प्रस्तुत करती रही है। सोनिया गांधी का नेतृत्व और संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर जनता के मुद्दों को उठाने का काम करती के लिए वह संघर्षशील नेता होने के साथ जनहित के मुद्दों पर अक्सर सक्रिय रहती हैं। प्रदेश समेत देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाती रही सोनिया गाँधी पार्टी के कार्यकर्ताओं के दुख सुख में शामिल होकर साथ दिया उनका भारतीय राजनीति में एक अहम योगदान रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!