Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/जालौन उत्तर प्रदेश। थाना प्रभारी को महिला सिपाही से इश्कबाजी पड़ी भारी महिला सिपाही ने थाने मे गोली मारी ।लखनऊ/जालौन उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

थाना प्रभारी को महिला सिपाही से इश्कबाजी पड़ी भारी महिला सिपाही ने थाने में गोली मारी

लखनऊ /जालौन उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 : कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने शुक्रवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद सुसाइड कर लिया. अब मामले में एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा का नाम सामने आया है. अरुण कुमार राय की पत्नी माया देवी की शिकायत पर पुलिस ने मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है. #एसपी ने बताया कि माया देवी की तहरीर पर महिला सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उसकी भूमिका की जांच की जा रही है. वह कोंच में यूपी-112 पर तैनात है.

 

माया देवी ने कहा कि पति किसी भी #हालत में #आत्महत्या नहीं कर सकते, उनका #मर्डर किया गया है. घटना के समय एक महिला उनके आवास से निकलकर भागती देखी गई. एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि #रात में महिला सिपाही द्वारा सूचना दी गई थी कि थाना प्रभारी ने #सुसाइड कर लिया है. पुलिस टीम जब #आवास पर पहुंची तो अरुण कुमार राय मच्छरदानी के भीतर #खून से लथपथ पड़े थे. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज उरई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई. मृतक की पत्नी माया देवी ने तहरीर देकर महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!