Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले के बरहज बिधान सभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा बिधायक सुरेश तिवारी समेत छह पर बिभिन्न धाराओ मे मुक़दमा दर्ज.महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप. बच्चे को जान से मारने का प्रयास। लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया जिले के बरहज बिधान सभा  क्षेत्र के     पूर्व भाजपा विधायक सुरेश तिवारी समेत छह पर बिभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज

महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप

बच्चे को जान से मारने का प्रयास

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
लखनऊ/देवरिया। बरहज के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के कहने पर कई लोगों ने महिला के घर में घुसकर अभद्रता की। महिला के बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत छह पर छेड़खानी, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का आरोप है कि तीन दिसंबर की शाम करीब पांच बजे राकेश कोहार पुत्र स्व. महंत कोहार, अमिता कोहार व अनुष्का कोहार पुत्री राकेश, उषा मल्ल पत्नी मुख्तार मल्ल और प्रेमलता पत्नी वकील मल्ल समेत कई लोग जबरन उसके घर में घुस आए। सभी ने मिलकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर में आरोप है कि राकेश कोहार ने महिला की इज्जत पर हाथ डालते हुए उसका कपड़ा फाड़ दिया। इसी दौरान उसके पांच वर्षीय बेटे का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की गई। प्रार्थनी का कहना है कि झगड़े का वीडियो उसके पास मौजूद है। हमलावरों ने पूर्व विधायक सुरेश तिवारी के कहने पर यह हमला किया।l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!