व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा : कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने परीक्षार्थियों से व्यापम के दिशा-निर्देशों का पालन कर सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने व्यापम द्वारा 07 दिसंबर को आयोजित जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होेने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने को कहा है।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अंतर्गत परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करे। जिससे उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो। परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 12 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार सुबह 11.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।
परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देना अनिवार्य है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना अनिवार्य है। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। परीक्षार्थी फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन लेकर ही आए।
उल्लेखनीय है कि 07 दिसंबर को आयोजित होने वाले जल संसाधन विभाग अंतर्गत भर्ती परीक्षा हेतु राज्य के अंबिकापुर, बैकुंठपुर(कोरिया), बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगरी-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर एवं राजनांदगांव सहित कुल 16 जिलों में 756 परीक्षा केन्द्रों बनाया गया है। जिसमें 02 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
डॉक्टर शांतनु दीक्षित को अतिरिक्त प्रभार सौंपने पर सवाल 21 अगस्त को मुख्यमंत्री से की शिकायत अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग, ग्रामीण
4 days ago
गोपालगंज जिले के शिक्षिका पुष्पा प्रसाद शिक्षिका मध्य बिधालय कुचायकोट का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुस्कार के लिए हुआ जिन्हें राष्टपति द्बारा सम्मानित किया जाएगा। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार ने निणंय लिया है कि गोपालगंज का नाम देश स्तर पर पहुचाने वाली पुष्पा प्रसाद पर डाकयूमेंटी फिल्म प्रवंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में निर्माता सुधा तिवारी द्बारा बनाया जाएगा ।
4 days ago
बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिला। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटू 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म 25 एवौ 26 अगस्त 2026 को प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में बनेगी।
4 days ago
बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिला। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटू 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म 25 एवं 26 अगस्त 2026 प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में बनाएगी।
4 days ago
व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
4 days ago
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
4 days ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
5 days ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
6 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
6 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद