मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज समाज कल्याण विभाग परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार बैटरी चलित ट्रायसायकल, वाॅकिंग स्टिक एवं बैसाखी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सचिव व्यवहार न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुश्री भारती कुलदीप, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण एवं दृष्टिकोण विकसित करने हेतु प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार पात्र दिव्यांगजनों को 15 नग बैटरी चलित ट्रायसायकल, 04 नग वॉकिंग स्टिक, 03 नग बैसाखी, 02 नग श्रवण यंत्र, 01 नग व्हीलचेयर अतिथियों के द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
डॉ भीमराव अंबेडकर जी जयंती के अवसर पर अम्बेडकर जी की तस्वीर गायब,जतारा में शासन के कार्यक्रम में मंचासीन संविधान पदस्थ विधायक की मौजूदगी में लापरवाही
1 day ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में आईपीएल सट्टा खेलने वालो के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।
1 day ago
प्रैस कान्फ्रेंस में महिलाओं के 33%आरक्षण संवैधानिक अधिकार पर रखीं गई बात। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा उठाया गया ऐतिहासिक कदम, पूर्व विधायक विनोद पंथी।
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आरक्षक चालकों से बुनीयाद प्रशिक्षण पूर्ण होने पर किया प्रशिक्षण संवाद एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उज्जवल भविष्य कि कामना की।
2 days ago
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में विशेष अभियान,, टीकमगढ़ पुलिस ने 10 बर्ष से फरार रुपए 3000 के इनामी आरोपी सहित कुल 08 वारंटियों को गिरफ्तार
2 days ago
गांव बस्ती चलों अभियान में सरोज राजपूत ने हितग्राही सम्पर्क, सम्मान स्वच्छता कार्यक्रम व जन चोपाल से सरकार कि बताई योजनाएं
3 days ago
PWD की नई दिशा। ग्रीन बिल्डिंग, रोड़ क्लासिफिकेशन और थीम आधारित मार्ग विकास
3 days ago
गोपालगंज बिहार। बिहार सरकार द्बारा 45 फिल्मों की सुटिंग अनुमति दी गयी है जिसमें 38 फीचर फिल्म, 6 डाकयूमेंटी फिल्म एवं एक वेवसीरीज है तथा प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में मईया थावे वाली, बिहार का जलवा, बौद्ध गया का महाबोधि मंदिर, अंधेरे में रोशनी की किरण, डिजिटल युग का संस्कार, बिहार बिधान सभा अध्यक्ष अप टू 2025 प्रमुख डाकयूमेंटी फिल्म है।
3 days ago
कलेक्टर विवेक श्रोतिय द्वारा आज क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों के खेतों का निरीक्षण
4 days ago
दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश