ताज़ा ख़बरें

किसानों की समस्याओं को लेकर चलो ग्राम समिति की ओर भारतीय किसान संघ टीकमगढ़

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

03/12/ 2025
*किसानों की समस्याओं को लेकर चलो ग्राम समिति की ओर भारतीय किसान संघ*

भारतीय किसान संघ टीकमगढ़ एवं बड़गांव तहसील बैठक की मासिक बैठक कुंडेश्वर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भगवान बलराम, भारत माता व दंतोपंत ठेंगड़ी के पूजन से की गई। आज की बैठक के मुख्य बिंदु चलो ग्राम समिति की ओर अभियान, विद्युत विभाग की समस्याएं , खाद की समस्याएं रहे। जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री शिव मोहन गिरि जी ने सबसे चलो ग्राम समिति की ओर अभियान पर विस्तार से चर्चा कर इसका महत्व बताया कहा भारतीय किसान संघ किसानों की समस्याओं को लेकर बहुत गंभीर है इसी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीगण ग्राम के प्रत्येक घर समस्याओं को जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश प्रशासन तक लेकर जाएगा। इसके बाद टीकमगढ़/ बड़ागांव तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती ने चलो ग्राम समिति की ओर बिजली समस्या पर भी चर्चा की एवं तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार ने चलो ग्राम समिति की और वर्तमान में चल रही खाद की समस्या पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित डरू रजक तहसील कार्यकारिणी सदस्य, देशराज रजक तहसील कार्यकारिणी सदस्य, किशन लाल कुशवाहा ग्राम समिति मंत्री नचनवारा, राजू चौबे ग्राम समिति अध्यक्ष पांडेर, भागवत साहू ग्राम समिति अध्यक्ष, मलखान राजपूत तहसील कार्यकारिणी सदस्य, राम सिंह राजपूत, श्यामलाल कुशवाह करमारई ग्राम समिति सदस्य लखनलाल कुशवाहा, खरगा अहिरवार ग्राम, कमलेश सिंह राजपूत ग्राम समिति अध्यक्ष हरपुरा, केहर सिंह राजपूत ग्राम समिति सदस्य, कमल यादव ग्राम समिति अध्यक्ष मिनौरा, बृजेश अहिरवार गणेशगंज, सुनील नायक, पुष्पेंद्र सिंह परमार तहसील जैविक खेती प्रमुख, राजू पाल अस्तोंन, दीनदयाल लोधी जुडावन, सरदार सिंह राजपूत, बलबान सिंह राजपूत, भवानी दास यादव सहित कई किसान मौजूद रहे।

Oplus_0
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!