लौह अयस्क समूह राजहरा से नवम्बर माह मे 03 नियमित कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिसमें दल्ली यंत्रीकृत खदान मे कार्यरत मास्टर तकनीशियन बाबूराम कादले, तकनीशियन संतराम गोरे एवं ऑपरेटर केशुराम शामिल है, उनके लिए सेवानिवृत्त सम्मान समारोह खदान प्रशासनिक भवन के मुख्य सभागार मे आयोजित किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि राजहरा यंत्रीकृत खदान के महाप्रबंधक जयप्रकाश थे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियो ने अपने बीते हुए पल को याद करते उपलब्धियो को बताया ।
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
महाप्रबंधक जयप्रकाश ने अपने प्रेरणादायी विचारो से मार्गदर्शन एवं सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों के स्वस्थमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि कम्पनी को आगे बढाने में सेवानिवृत्त सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा । इनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य मार्गदर्शन एवं यादगार रहेगा ।
छत्तीसगढ़ राज्य श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा ने अपने उदबोधन मे कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए एवं सेवानिवृत्ति पश्चात प्राप्त राशि को सही जगह जमा करना चाहिए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियो के कार्यो का सराहना करते हुए संयुक्त खदान मजदूर संघ के संगठन सचिव राजेश साहू ने कहा कि इनके लगन एवं निष्ठापूर्ण कार्यो से ही कम्पनी प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। सीटू यूनियन के कोषाध्यक्ष जे. गुरूवुलू ने सभी कर्मचारियों को सफलता पूर्वक नौकरी पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति, जीवन की दूसरी पारी का आरंभ है अपनी बचे हुए कार्य को पूरा करने का अवसर है।
इंटक यूनियन के सचिव भूपेन्द्र दिल्लीवार , भारतीय मजदूर संघ के सक्रिय सदस्य रजनीश कुमार जरयाल तथा इंटक के अध्यक्ष तिलक मानकर कर्मचारियों के बेहतर भविष्य एवं स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । मानव संसाधन विभाग के उपप्रबंधक गिरीश कुमार मढरिया ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति पश्चात किसी भी प्रकार की सहयोग की जरूरत पडती है तो मानव संसाधन विभाग मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर ने किया । पारकर ने सेवानिवृत्ति पर बेहतरीन कविता के माध्यम माहौल को खुशनुमा बना दिया । इस अवसर पर महाप्रबंधक मयाराम ठाकुर ने भी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान किये ।सहायक प्रबंधक आनंद बोरकर एव॔ हरख साहू इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग प्रदान किया।
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित बाबाधाम पर गीत का आज लोकार्पण प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट के पुष्पा रानी बरनवाल , सुधा तिवारी, पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय करतें हुए जनमानस को समर्पित किया। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट की पहली प्रस्तुति अवश्य आप सभी को पसंद आएगी। गीत का स्वर पंकज त्रिपाठी एवं दीपक राय की है तथा रिकाडिंग डेस्टिनी स्टूडियो में हुआ है। नेचुआ जलालपुर की पहली प्रस्तुत भोले नाथ का गीत पर सुधा तिवारी ने कहा कि हमलोग का प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर का प्रथम प्रयास है तथा डाकयूमेंटी फिल्म के क्षेत्र में 10 डाकयूमेंटी फिल्म बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त कर बिहार में नंबर एन पर है।
2 days ago
बल्देवगढ शराब दुकान पर एक बार फिर गम्भीर आरोप गांव गांव भेजी जा रही अवैध शराब। जुम्मे दारों पर नहीं हो रहा सुर्खियों का असर।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। इंडियन डाकयूमेंटी फिल्म एवं प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा निर्मित महाराजा अहिबरन डाकयूमेंटी फिल्म का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल एवं सह निर्माता सुधा तिवारी ने किया।
4 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्बारा छठ पर्व भोजपुरी डाकयूमेंटी फिल्म का निर्माण जूलाई 2026 में किया जा रहा है जिसमें काम करने के इच्छुक स्थानीय कलाकार पुरुष महिला लडका लड़की 30.6.26 तक whatsApp 9934969232 पर अपना बायोडाटा भेजें।
5 days ago
टीकमगढ़ हॉस्पिटल रोड़ पर भीषण जाम एम्बुलेंस तड़पती फंसी रही
5 days ago
गोपालगंज बिहार । नये जिला पदाधिकारी ने आज जिले की कमान संभाली
5 days ago
51 हजार परिवार बनें बच्चों के पहले शिक्षक 80 हजार बच्चे खेल खेल में कर रहे हैं स्कूल की तैयारी
6 days ago
गोपालगंज बिहार। प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार द्धारा बिहार फिल्म निगम से सुटिंग अनुमति प्राप्त गुरूद्वारा पटना साहिब का लोकार्पण निर्माता पुष्पा रानी बरनवाल ने आज जनमानस के लिए किया जिसे prabuddh entertainment youtube chanel पर देखा जा सकता है।
6 days ago
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर एवं उसके 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के तहत पारित किया आदेश
6 days ago
गोपालगंज बिहार। श्री मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आज प्रबुद्ध समाज नेचुआ जलालपुर द्बारा “बिहार रत्न” से अंलकृत किया गया।