बालोद । बालोद ब्लॉक के सांकरा ज में संचालित शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी उठाने वाली सखी महिला स्वयं सहायता समूह इन दिनों विवादों में है। शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा समूह की अध्यक्ष को कई बार नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई है कि वह भोजन संचालन व्यवस्था में सुधार करें।
मोहम्मद इमरान राजा खान – रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
सांकरा ज के संकुल समन्वयक बंधु राम ठाकुर ने कहा कि पहले भी जब-जब लापरवाही हुई, मध्यान भोजन स्कूल में नहीं बना है या सब्जी कम रहती है इस संबंध में हम कई बार विभाग को अवगत करा चुके हैं। इसके उपरांत विभाग द्वारा समूह को नोटिस दिया जा चुका है। पर समूह के अध्यक्ष के पति होने के नाते रामा देशमुख लगातार हस्तक्षेप करते हैं और किसी भी तरह की सुधार नहीं करते हैं। कई बार सब्जी कम पड़ जाती है तो उन्हें फोन करते हैं तब आखिरी समय में उनके द्वारा व्यवस्था की जाती है। समय पर मध्यान भोजन इसके कारण हम बनवा नहीं पाते हैं।
प्राइमरी स्कूल की प्रधान पाठक नीलमती मार्कण्डेय ने कहा कि कई बार समूह के लोगों को हिदायत दी जा चुकी है। समूह के जिम्मेदार तो स्कूल में आते नहीं है। अध्यक्ष के पति रामा देशमुख को भी हमने हिदायत दिए हैं कि जो सामग्री दी जा रही है उसमें सुधार करें, पयर्याप्त मात्रा में दे लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस बात से हमने विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। हम नए समूह की तलाश भी कर रहे हैं। बीच में व्यवस्था भी किए थे लेकिन रामा देशमुख द्वारा हस्तक्षेप कर उन्हें योजना का काम लेने नहीं दिया जाता है। इस तरह से स्पष्ट है कि प्रधान पाठक तक भी रामा देशमुख के दादागिरी से परेशान है।
वही सखी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष पद्मिनी देशमुख का कहना है कि योजना में पैसा समय पर आता नहीं फिर भी हम लोग घाटा सह कर समूह के जरिए चला रहे हैं। मेरे पति ही पूरा योजना का प्रबंधन देखते हैं। कोई अन्य समूह योजना का काम लेने के लिए तैयार नहीं होते। अगर कोई समूह लेना चाहे तो हम आज ही काम छोड़ देंगे।
तो वही प्रधान पाठक और अन्य शिक्षक भी उन्हें कई बार हिदायत दे चुके हैं कि समय पर सब्जी पहुंचाएं और पर्याप्त मीनू अनुसार सब्जी दे। लेकिन समूह के अध्यक्ष द्वारा इसमें किसी तरह की सुध नहीं लिया जा रहा है।
बड़ी बात यह सामने आई कि इस मध्यान्ह भोजन को चलाने में अध्यक्ष की नहीं अध्यक्ष पति रामा देशमुख की मनमानी जारी है। जिससे दोनों ही स्कूल के प्रधान पाठक तक भी परेशान और हताश हैं। तो वही शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी व्यवस्था सुधारने के लिए समूह के अध्यक्ष पति को कह चुके हैं। पर लगता है कि उनके कानों के नीचे जू तक नहीं रेंगती है।
मैनपुरी उत्तर प्रदेश। एसटीएफ का बड़ा एक्शन. मिलावटी पेट्रोल .डीजल बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब. दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार. हजारोः लीटर अपमिश्रित ईधन जप्त। मैनपुरी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
1 hour ago
कोलवा गांव के सरकारी विद्यालय में भवन की जर्जर स्थिति
1 hour ago
पश्चिम चंपारण बगहा से मनोज कुमार की रिपोर्ट । SLUG : बगहा-1 प्रखंड के कोहुआवा गांव में एक ही भवन में दो स्कूल संचालित । एंकर जर्जर छत से हादसे का खतरा न्यूज़ पोस्ट : पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत कोहुआवा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। यहां एक ही स्कूल भवन में दो-दो विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह दरारें हैं और बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद सैकड़ों बच्चे रोज़ इसी भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नए भवन का शीघ्र निर्माण कराया जाए या कम से कम बच्चों की जान को देखते हुए अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था तुरंत की जाए। 📍 स्थान : कोहुआवा गांव, बगहा-1 प्रखंड
1 hour ago
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा: आकाश झूले का हिस्सा गिरने से 3 घायल, एक की हालत गंभीर शिवरीनारायण,
1 hour ago
15 से 19 फरवरी तक होगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन
4 hours ago
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय बजट पर युवाओं के साथ किया संवाद सूरज राजपूत रही उपस्थित विवाह तिथि केंद्रीय बजट2026 से देश रचेगा स्वर्ण अध्याय। इंजीनियर अभय यादव
14 hours ago
ग्राम मोहनगढ़ में कलेक्टर एसडीएम एवं तहसीलदार कोर्ट लगाकर राजस्व कराया गया निराकरण अभिलेख सुधार के 52 प्रकरणों संबंधी समस्याओं मोके पर हुआ निराकरण
17 hours ago
जनसुनवाई में समाधान तक एसपी मनोहर सिंह मंडलोई की पहल से जनता को मिला भरोसा का मंच जमीन पर
17 hours ago
163 जोड़े के साथ बालोद में सामूहिक विवाह बना यादगार
2 days ago
पुलिस बल की क्षमता और सृदृढ़ करने की दिशा में पहल, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम √कौशल कानून और तकनीक का समन्वय