
ब्यूरो रिपोर्ट… अनराग तिवारी 
बांदा पुलिस लाइन बांदा में यातायात जागरुकता माह-2025” का भव्य,आकर्षक एवं जनजागरूकता से परिपूर्ण समापन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया । कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, अभिभावकों तथा नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । समापन समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ,सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, जनप्रतिनिधियों व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष बांदा मालती बासू, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकरी अखिलेश राजन, क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ,पीटीओ रामसुमेर यादव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात संजय कुमार मिश्रा यातायात जागरुकता मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रा आदि उपस्थित रहे । मंच से राज्य मंत्री जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने यातायात माह के उद्देश्य, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा जन-सहभागिता की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में प्रदर्शनी और मॉडल डिस्प्ले इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी, मॉडल डिस्प्ले, तथा ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा रचनात्मकता व यातायात जागरूकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया यातायात माह के सफल समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस द्वारा प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह,उपहार सामग्री,सरक्षा हेतु हेलमेट,वितरित किए गए । हेलमेट वितरण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवारों तक सड़क सुरक्षा संदेश पहुँचाना था । इस दौरान उपस्थित अभिभावकों तथा अन्य लोगों को भी हेलमेट वितरित किए गए ।बच्चों व अभिभावकों के लिए खाने-पीने के स्टॉल कार्यक्रम में आए स्कूली बच्चों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ स्नैक्स, जूस, पेय पदार्थ व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई । कार्यक्रम का शांतिपूर्ण एवं सफल समापन यातायात नियमों का पालन करना केवल कानून का विषय नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का आधार है। बच्चे जब यातायात सीखते हैं, तो पूरा परिवार जागरूक होता है। ऐसी गतिविधियों से भविष्य की सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संचालित हुआ और यातायात माह 2025 का समापन सार्थक, सफल एवं प्रभावशाली रूप से सम्पन्न हुआ। अंत में अधिकारियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बच्चों में जागरूकता का बीज बोना भविष्य की सुरक्षित यातायात व्यवस्था का आधार है।यातायात पुलिस ने बताया कि जागरुकता माह के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय किए गए हैं । यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक कुल 32578 वाहनों का चालान करते हुए कुल 03 करोड 80 लाख 56 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया गया है, जिसमें सर्वाधिक बिना हेलमेट के 28536 वाहन, बिना सीटबेल्ट के 868 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1046 वाहन, मोबाइल फोन पर बात करने वाले 272 वाहन, तीन सवारी के 1797 वाहन, नो-पार्किंग/गलत स्थान पर पार्किंग के 974 वाहन, गलत नम्बर प्लेट के 485 वाहन, ओवर स्पीडिंग के 51 वाहन, काली फिल्म लगे 43 वाहन, तथा चालक द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले 30 वाहन शामिल हैं । इस दौरान बिना वैध परिपत्र के पाये जाने वाले 38 वाहनों को सीज भी किया गया है ।

