
लड़की लापता → सूर्यभान यादव पर FIR → लड़की बरामद → सूर्यभान को थाने बुलाया -अगले दिन तालाब में लाश मिली।
भदोही उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट
जिला भदोही में एक लड़की लापता हुई। सूर्यभान यादव के खिलाफ FIR हुई। पुलिस ने लड़की बरामद कर ली। 2 दिन पहले सूर्यभान यादव को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया। कल सूर्यभान की लाश तालाब में मिली है।
अब पुलिस कह रही है कि सूर्यभान थाने से चुपचाप निकल गया था। इंस्पेक्टर अजीत श्रीवास्तव सस्पेंड हो गए हैं। वो कह रहे हैं कि हमें तालाब के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें सूर्यभान ने लड़की पक्ष के आरोपों से परेशान होकर सुसाइड की बात कही है।
सुसाइड नोट का मिलना, थाने से चुपचाप भागना…इनमें कितनी सच्चाई है, पुलिस जाने !!

