Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश। देवरिया मंडल के3,10 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल योजजना का लाभ। लखनऊ/देवरियी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

देवरिया मण्डल के 3.10 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ

लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

 

देवरिया, 21 नवंबर।

विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में विद्युत वितरण मण्डल देवरिया के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं के लिए लागू होने वाली बिजली बिल राहत योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। यह योजना 1 दिसंबर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक तीन चरणों में लागू की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मण्डल के अंतर्गत लगभग 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। मण्डल के चार वितरण खण्डों में लगभग 4 लाख 80 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से केवल 10 से 15 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित बिल भुगतान करते हैं, जबकि शेष उपभोक्ता बिलों का भुगतान समय से न करने के कारण विलम्ब शुल्क का बोझ झेलते हैं।
ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने पुनः एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसके तहत घरेलू तथा एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को सरचार्ज और विलम्ब शुल्क में शत-प्रतिशत छूट, तथा एकमुश्त भुगतान पर मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। विद्युत चोरी से संबंधित प्रकरणों में भी निर्धारित धनराशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।
पात्र उपभोक्ता अपना पंजीकरण खण्ड/उपखण्ड कार्यालय, कैश काउंटर, UPPCL-Consumer App, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर (बिलिंग एजेंसी) तथा विभागीय वेबसाइट के माध्यम से करा सकेंगे।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सहयोग से मुनादी, पोस्टर-बैनर, समाचार पत्र, प्रिंट मीडिया एवं अन्य माध्यमों द्वारा अधिक से अधिक लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!