संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने धान खरीदी केन्द्र खप्परवाड़ा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बालोद, 21 नवंबर 2025
संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र खप्परवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र खप्परवाड़ा में अब तक खरीदे गए कुल धान की मात्रा, आॅनलाईन टोकन के अलावा धान खरीदी केन्द्र के मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्र में केवल साफ-सूथरा एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्हांेने किसी भी स्थिति में कोचियों एवं व्यापारियों से अवैध धान की खरीदी के रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। संभागायुक्त श्री राठौर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठक एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था के अलावा शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। श्री राठौर ने धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारी, प्राधिकृत अधिकारी एवं निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्र में सुबह जल्दी पहुँचकर धान खरीदी का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री राठौर ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक पलेरा में सामूहिक दवा सेवन अभियान का हुआ शुभारंभ
2 days ago
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 09 नव नियुक्ति आरक्षकों को सौंपे नियुक्ति आदेश
2 days ago
एकयुप्रेशर चिकित्सक/ एकयुप्रेशर थेरापिस्ट अपना इनरौलमेंट एकयुप्रेशर काउंसिल नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार में करावें- डा0 बंदना शर्मा
2 days ago
सुधा मूर्ति राज्य सभा सांसद ने राज्य सभा में एकयुप्रेशर फिर ट रिफरेलौजी को दर्द के लिए उपयोगी बताया।एकयुप्रेशर काउंसिल की कार्यालय सचिव सुधा तिवारी गोपालगंज ने सुधा मूर्ति जी को धन्यवाद एवं बधाई देतें हुए सभी सांसद को एकयुप्रेशर काउंसिल के सानिध्य में एकयुप्रेशर का प्रयोग करने के लिए प्रस्ताव भेजा। www.acupressurecouncil.com 9934969232
2 days ago
हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं पालकों के समस्याओं के निराकरण हेतु ‘हेल्पलाईन 2026’ का किया जाएगा संचालन ।
2 days ago
*पूर्व संसदीय सचिव गुरु जी रामजीलाल उईके के अथक प्रयास से मिलेगी राहत आएगी दुर्घटना में कमी है*
2 days ago
दल्ली राजहरा के लोडिंग क्वार्टर में ‘रंग लहर खल्लारी’ की धूम, रिकॉर्डिंग डांस ने जीता लोगों का दिल
2 days ago
उत्तर प्रदेश के जालौन में यूपी पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है
2 days ago
सेंट्रल बैंक महराजगंज के पास सड़क पर जलजमाव से परेशानी बढ़ी
2 days ago
लखनऊ उत्तरप्रदेश। जिसके निर्देश पर पुलिस सुरेन्द्र साहनी को नदी मे लाश ढुढने ले गयी उसके विरुद्ध हो गया हत्या का मुक़दमा संवेदनहीनता की हद कर दी बरहज पुलिस और प्रशासन ने । लखनऊ उत्तरप्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट