Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणसी उत्तर प्रदेश। जमीन कब्जे की साजिश बेनकाब. पुर्व ब्लॉक प्रमुख पर 25लाख रंगदारी का केस दर्ज। वाराणसी से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

जमीन कब्ज़े की साजिश बेनकाब: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर 25 लाख रंगदारी का केस दर्ज

वाराणसी उत्तर प्रदेश से राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

वाराणसी — डाफी स्थित आराजी संख्या 188 पर निर्माण कार्य के दौरान रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जमालपुर (मिर्जापुर) गिरधारी सिंह पटेल और उसके सहयोगी पवन मिश्रा के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पीड़ित अजय कुमार पाण्डेय द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उनके भूखंड पर कब्ज़ा करने का प्रयास किया और निर्माण रोकते हुए 25 लाख रुपये की मांग की। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने 8–10 अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन को अपनी बताकर धमकियाँ दीं।

 

जाँच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित आराजी पर न तो गिरधारी सिंह पटेल और न ही उसके साथियों का कोई स्वामित्व या दर्ज रिकॉर्ड है। इसके बावजूद वे जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहे थे।

 

आरोपों का आपराधिक इतिहास से जुड़ाव

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि गिरधारी सिंह पटेल पर वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिलों में जमीन से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं।

उस पर 419, 420, 307 समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं और वह वर्तमान में हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर है।

 

घटना से पीड़ित परिवार में भय

 

धमकी और दबाव के कारण पीड़ित ने कहा कि वे अत्यंत भयभीत हैं और प्रशासन से सुरक्षा एवं न्याय की मांग कर रहे हैं।

 

पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!