
σजिला ब्यूरो सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
*टीकमगढ़ पुलिस की “कानूनी चौपाल” : SC/ST समुदाय में कानूनी जागरूकता एवं विश्वास-सुदृढ़ीकरण की नई पहल अत्याचार निवारण अस्त।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से *टीकमगढ़ पुलिस* ने ग्राम अनगढ़ा में दिनांक 18 नवंबर 2025 एक प्रेरक *“कानूनी चौपाल”* का आयोजन किया।
*पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई* के मार्गदर्शन, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह* और *एसडीओपी टीकमगढ़* के नेतृत्व तथा *थाना प्रभारी निरीक्षक इंसाफ़ अली* के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।
थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम अनगढ़ा में आयोजित इस चौपाल में जब पुलिस अधिकारियों ने संवाद की शुरुआत की, तो ग्रामीणों में उत्साह और जिज्ञासा दोनों दिखाई दिए। अधिकारियों ने सरल और प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि —
“अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और न्याय की सशक्त ढाल एवं ब्रह्मास्त्र है दलितों के लिए।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया। उपस्थित ग्रामीणों ने खुलकर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक और स्पष्ट उत्तर देकर विश्वास का सेतु मजबूत किया।
*टीकमगढ़ पुलिस* ने यह भी भरोसा दिलाया कि
“हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी ढंग से हमेशा जनता के साथ खड़ी है।”
कार्यक्रम में *जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन* उपस्थित रहे। चौपाल में संवाद, सहयोग और आत्मविश्वास की नई लहर महसूस की गई।
“अधिकारों की जानकारी ही सशक्तिकरण की पहली सीढियां


