
जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म0प्र0 भोपाल के आदेश परिपालन में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के समापन वर्ष पर नगरीय निकाय बल्देवगढ़ में स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं जनभागीदारी से रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुण्डा को समर्पित था जिनको स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आदिवासी नेता के रूप में याद किया गया जिन्होने ब्रिटिश राज के अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने, आदिवासी समाज को उनकी सांस्कृतिक पहचानने, भूमि के अधिकार और एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूक किया और सामाजिक बुराइयों जैसे अंध विश्वास नशाखोरी को दूर करने का प्रयास किया।


