Uncategorizedअन्य खबरेटीकमगढ़मध्यप्रदेश

ब्रिलिएंट इंग्लिश स्कूल मैं बाल दिवस उत्सव एवं मेला का आयोजन किया गया

जिला रिपोर्टर सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

Brilliant English School में बाल दिवस उत्सव एवं बाल मेला का हुआ आयोजन

Brilliant English School में 14 नवम्बर, बाल दिवस के अवसर पर रंगारंग Children’s Day Celebration और बाल मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए, जिन पर बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक खरीददारी की।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री नीलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य श्री रूपेंद्र चौधरी तथा मुख्य अतिथि श्री चंचल असाटी की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया और पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बाल मेला विद्यार्थियों में टीमवर्क, जिम्मेदारी, संचार कौशल और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम विद्यालय परिवार के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Oplus_0
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!