Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गरीबों के आशियाने को तोड़ने को लेकर के आज कलेक्टर ऑफिस का घेराव

गरीब के आशियाने को लेकर के आज कलेक्टर ऑफिस का घेराव

बिलासपुर। लिंगियाडीह स्थित दुर्गा नगर वार्ड क्रमांक 52 में नगर निगम द्वारा गरीब निवासियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रभावित नागरिकों ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की है। निवासियों का कहना है कि वे दशकों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और बार-बार की तोड़फोड़ कार्रवाई ने उनके जीवन को अस्थिर बना दिया है।

पहले भी उजाड़े गए लोग, पर वादे आज तक अधूरे

 

करीब चार माह पूर्व, सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 150 से अधिक मकान और दुकानों को तोड़ा गया था। उस समय निगम अधिकारियों ने कहा था कि “नया विकास कार्य जल्द प्रारंभ होगा”, लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं रखी गई। निवासियों ने कहा- “एक बार उजाड़कर अधूरा छोड़ दिया, अब फिर उजाड़ने आ रहे हैं। यह सीधे-सीधे जीवन और आजीविका पर प्रहार है।”

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!