
*सुशासन(गुड-गवर्नेंस)की पहल*
*मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजस्व अभियान अंतर्गत निराकृत नामांतरण/बंटवारा/सीमांकन के आदेश की प्रतियों का नि: शुल्क किया जायेगा वितरण*
जिला ब्यूरो चीफ सुरेश कुमार चौधरी बल्देवगढ टीकमगढ़
- टीकमगढ़, जिला प्रशासन टीकमगढ़ द्वारा जनसेवा और सुशासन की दिशा मे पहल करते हुए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर से 03 नवंबर 2025 तक तीन दिवस में पिछले माह में राजस्व अभियान अंतर्गत निराकृत नामांतरण/बंटवारा/सीमांकन के आदेश की प्रतियों का संबंधित हितग्राहियों को नि:शुल्क वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
इसके तहत मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवम्बर से 03 नवंबर 2025 तक तीन दिवस में राजस्व अभियान अंतर्गत जिले में निराकृत नामांतरण के 1618, बंटवारा के 80 तथा सीमांकन के 55 आदेश की प्रतियां संबंधित हितग्राहियों को वितरित की जाएंगी। इसमें तहसील टीकमगढ़ के नामांतरण के 528, बंटवारा के 51, सीमांकन के 37 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील बड़ागांव धसान के नामांतरण के 81 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। बल्देवगढ़ तहसील के नामांतरण के 119, बंटवारा के 4, सीमांकन के 3 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील खरगापुर के नामांतरण के 179, बंटवारा के 8 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील जतारा के नामांतरण के 117 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील दिगौड़ा के नामांतरण के 27, बंटवारा के 1, सीमांकन के 5 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील पलेरा के नामांतरण के 313, सीमांकन के 8 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील मोहनगढ़ के नामांतरण के 113, बंटवारा के 13 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा। तहसील लिधौरा के नामांतरण के 141, बंटवारा के 3, सीमांकन के 2 हितग्राहियों को आदेश की प्रतियों का वितरण किया जायेगा।लाभान्वित हितग्राहियों की सूची संबंधित तहसील कार्यालय में भी चस्पा की जाएगी। टीकमगढ़। पलेरा तहसील सबसे आगे रही जिले में।

