

अलीगढ़। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार के तत्वावधान में इस वर्ष भी श्री गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने अपने पूर्वजों एवं संस्था के संस्थापक स्व. पिता श्रीमान पं. सोहन लाल शर्मा (गुरुजी) की 97 वर्ष पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए अपने निज निवास, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज के सामने गली में श्री गोवर्धन महाराज का भव्य निर्माण किया।
श्री गोवर्धन महाराज की प्रतिमा को गाय-भैंस के शुद्ध गोबर से निर्मित किया गया तथा आकर्षक पोशाकों, आभूषणों और रंग-बिरंगे गुलालों से सुसज्जित किया गया। भव्य साज-सज्जा को देखने और प्रभु के दर्शन करने के लिए शहर के दूर-दराज़ क्षेत्रों से गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा।
पूजा आयोजन में शशि प्रभा शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गुरुदेव पं. हृदय रंजन शर्मा, ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा, भावना शर्मा, प्रभात रंजन, प्रीति शर्मा, मृदुल, आदित्य, इशिका रंजन और सुषमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
गोवर्धन महाराज के दर्शन के उपरांत पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती का भव्य आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सुरेश चंद शर्मा, अनुराधा शर्मा, योगेंद्र कुमार शर्मा, अंजू शर्मा, अमित विक्रम, रोहित वत्स, कंचन वत्स, सागरिका, ईशान वत्स, अभिषेक शर्मा, श्वेता शर्मा और लावण्या शर्मा सहित अनेक भक्तों ने दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

