अमृत संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन दल्ली राजहरा में एक विशेष बैठक एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डी. आर.एम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्षद टी. ज्योति वार्ड की जन समस्याएं एवं आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत किया।
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
प्रमुख मांगे :-
रेलवे के क्रिकेट मैदान का उन्नयन ताकि उसे पूर्ण सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा सके और स्थानिक खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
रेलवे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना जिससे सामाजिक तत्वों पर नियंत्रण व क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।
रेलवे बाउंड्री के कारण बंद मार्ग का सुधार व पूर्ण निर्माण जिससे आमजन की आवाज सहित सम हो सके।
बुधवार को अमृत संवाद कार्यक्रम के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के रेल प्रबंधक दयानंद स्थानीय रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में यात्रियों एवं नगर वासियों से रूबरू होकर रेल सुविधा एवं अन्य विषयों पर चर्चा किये। दोपहर 1 बजे दल्ली राजहरा के रेलवे स्टेशन में आयोजित अमृत संवाद कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने रेलवे भूमि पर बसे लोगों को रेल प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस देकर भयभीत करने संबंधी विषयो पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर के वार्ड क्रमांक 21, 25,26 एवं 27 में बसे लोगों को रेल प्रशासन द्वारा लगातार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने कहां जा रहा है जिससे उसके मन में भय बना हुआ है। इसके लिए उचित रास्ता निकाला जाए । वही रेलवे की जमीन पर नगर पालिका द्वारा विकास कार्य करने में होने वाले परेशानी को विस्तार से बताया। इसमें सरलीकरण करने की बात कही।
साथ ही सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यात्री ट्रेन को पूरे सात दिन करने, बोगी बढ़ाने सहित अन्य मांग रखी। श्री साहू ने कहा कि रेलवे को दल्ली राजहरा से मालभाड़ा के रूप में करोड़ों रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है। लेकिन उस अनुपात में दल्ली राजहरा में रेलवे का विकास नहीं हो रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता रेल सुविधाओं से वंचित है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि वर्तमान समय में संचालित डेमू ट्रेनों में बोगियों बढाई जावे। सामान्य रूप से संचालित रेलवे पैसेंजर ट्रेन चलाई जावे। वर्तमान में जो पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में 3 दिन दल्ली से दुर्ग तक चलती है, उसे सप्ताह में 6 दिन चलाई जाए तथा इसके समय को सुबह 7 किया जाए। दुर्ग से चलित सारनाथ एक्सप्रेस एवं अंबिकापुर एक्सप्रेस को दल्ली राजहरा से चलाई जावे। दल्ली राजहरा में वॉशिंग यार्ड का निर्माण किया जाए।यात्रियों को गर्मी से बचने के स्टेशन को फव्वारा युक्त बनाया जाए। फूट ओवर ब्रिज का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए। रेलवे कॉलोनी के सभी सड़कों की मरम्मत अति शीघ्र करवाई जाए।
नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अमृत संवाद में डीआरएम रायपुर से कहा कि नगर पालिका द्वारा ने रेलवे की भूमि पर बोर खनन करने सहित अन्य विकास कार्य शुरू करने से पूर्व रेलवे से अनुमति लेनी पड़ती है जिसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और विकास कार्य करने में बाधा होती है।
एक महीने पूर्व में टी. ज्योति पार्षद द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी द्वारा रेलवे उच्च अधिकारियों के समक्ष होने वाली बैठक में बात रखने हेतु ज्ञापन दिया गया। डी आर एम ने पार्षद द्वारा उपरोक्त सभी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य अमृत संवाद के तहत नागरिक सहभागिता एवं विकास उन्मुख संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे अधिकारीगण व रेलवे पदाधिकारीगण नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू जी उपाध्यक्ष मनोज दुबे जी, व्यापारी संघ वरिष्ठ रमेश जैन, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू सोनी पार्षद गण, पत्रकार बंधु, वार्ड वासी गण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बछरावां में व्यापार मंडल की बैठक नगर समस्याओं की उठी आवाज़
8 hours ago
व्यापार मंडल ने जन समस्याओं को लेकर तेज की सक्रियता
1 day ago
चेयरमैन बिहार बिधान परिषद् अपटु 2026 हिन्दी डाकयूमेंटी फिल्म के निर्माण के लिए प्रबुद्ध इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस नेचुआ जलालपुर गोपालगंज बिहार को बिहार फिल्म निगम बिहार सरकार से सुटिंग अनुमति एवं बिहार बिधान परिषद् से स्वीकृति मिली। प्रबंध निदेशक डा0 श्री प्रकाश बरनवाल के मार्गदर्शन में 25 एवं 26 अगस्त 2026 को बिहार बिधान परिषद् में सुटिंग होगी।
2 days ago
अपर कलेक्टर ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश पांढुर्णा, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर सभाकक्ष में मंगलवार को अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला भाषी में स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित शिक्षिका द्वारा शाला में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने का मामला सामने आया। इसी प्रकार ग्राम तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी आवेदन भी प्रस्तुत किया गया। राजस्व संबंधी मामलों में प्लाट के स्वत्व, स्वामित्व एवं आधिपत्य से जुड़े राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, लंबित प्रकरण के निराकरण, धारणा अधिकार के तहत स्थायी पट्टा प्रदान करने तथा स्वामित्व निर्धारण प्रमाण-पत्र जारी करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। खेत के सीमांकन एवं अवैध कब्जे के प्रयास से संबंधित शिकायत भी नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके अलावा प्रसूति के बाद मातृ योजना का लाभ नहीं मिलने, पुत्र के नाम से राशन उपलब्ध नहीं होने, प्राथमिक शिक्षक को ग्राम की पदस्थ शाला से अन्यत्र स्थानांतरित करने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। नगर के शासकीय हिंदी प्राथमिक विद्यालय में सांदीपनी विद्यालय की कक्षा पहली से पांचवीं तक प्रारंभ करने एवं बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास संचालित करने की मांग भी रखी गई। शाला भवन की छत की मरम्मत कराने संबंधी आवेदन भी जनसुनवाई में प्राप्त हुआ। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
2 days ago
महेश दोहरे ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन पूरे मामले को निष्पक्षता से दिखेगा । उनकी मांग है कि वायरल वीडियो के साथ मूल वीडियो की भी जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद
2 days ago
वायरल वीडियो से बल्देवगढ़ में हलचल परियोजना अधिकारी महेश दोहरे बोलें वीडियो एडिट है। दोहरे ने कलेक्टर पर भरोसा जताते हुए कहा दोनों पक्षों की निष्पक्षता से जांच मे वास्तविकता तस्वीर साफ होगी
2 days ago
देश के एकमात्र मजदूर संचालित शहीद अस्पताल में अत्याधुनिक सिटी स्कैन का उद्घाटन, अब 24 घंटे मिलेगी सुविधा
3 days ago
ईद मिलादुन्नबी के शुभ मौके पर बालोद जिले में ‘ड्राई डे’ की मांग, रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से किया हमला कर एक व्यक्ति की हत्या
3 days ago
80वां स्वतंत्रता दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट दल्ली राजहरा में गूंजे देशभक्ति के सुर, विजेता बने दीपक सोना