संपूर्ण जिलेवासियों तथा सभी विभागों के सक्रिय सहभागिता से जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उलपब्धि की मुक्त कंठ से की सराहना | कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान जिले के सभी 05 जनपद पंचायतों एवं सभी 09 नगरीय निकायों के बाल विवाह मुक्त घोषित होेने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को विधिवत् प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद
उल्लेखनीय है कि बालोद जिले को विगत 02 वर्षों के दौरान बालोद जिले के किसी भी ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकायों के अंतर्गत किसी भी वार्ड में एक भी बाल विवाह के प्रकरण प्राप्त नही होने पर जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया है। जिसके लिए आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बाल विवाह मुक्त घोषित होेने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि इस दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के फलस्वरूप बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बालोद जिले को मिले इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग तथा सभी विभागों के सक्रिय सहभागिता के फलस्वरूप बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इसके लिए संपूर्ण बालोद जिलेवासियों एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा इस कार्य में भागीदारी निभाने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं।
अनाज किराना व्यापारी संघ दल्ली राजहरा ने शासकीय माध्यमिक शाला पंढर दल्ली के विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री
3 days ago
राजहरा के युवाओं ने पेश की इंसानियत की मिसाल, ‘फ्रेंड्स फॉरएवर हेल्थ सपोर्ट’ ग्रुप का किया गठन,युवाओं की अच्छी सोच: हर हफ्ते जुटाएंगे राशि, जरूरतमंदों और घायलों का करेंगे इलाज
3 days ago
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम रजही में ग्रामीणों ने देशभक्ति का लिया संकल्प
3 days ago
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳
3 days ago
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇨🇮
3 days ago
मधुबनी : झंझारपुर अनुमंडल के रुद्रपुर थाना में देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
3 days ago
आजादी के 80 वर्षगांठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व
3 days ago
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ कार्यालय (मोजेस भवन) में गरिमामय माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला सचिव कॉमरेड अनिल यादव ने किया ध्वजारोहण
4 days ago
दल्ली राजहरा जामा मस्जिद में लहराया तिरंगा, देश की सलामती के लिए उठीं दुआएं, बड़े ही शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज