
ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी
बांदा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आज एक विराट जनआंदोलन बन चुका है यह केवल एक संकल्प नहीं वल्कि राष्ट्रीय ध्येय बन चुका है l जिसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सबकी है l अब समय है कि हम हर वस्तु को जिसे हम भारत में गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्मित कर सकते हैँ स्वदेश में ही बनायें ताकि दूसरे देशों पर निर्भरता समाप्त हो और वोकल फोर लोकल का मन्त्र सशक्त हो सके l उक्त बात भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में जलशक्ति राज्यमंत्री ने पत्रकारों से कही l उन्होंने कहा कि हम सब लोग ” हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी और गर्व से कहो ये स्वदेशी हैँ ” के मन्त्र को आत्मसात कर देश के किसानों करीगारों व उद्यमियों को प्रोत्साहित करें l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ज़ब प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के इस आहवाहन को स्वाभिमान और संकल्प के साथ आगे बढ़ाएगा तब भारत विकसित समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा GST की दरों में कई महत्वपूर्ण कटौती की गई है जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा l मोदी सरकार का लक्ष्य है कि भारतवासी स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें l भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने स्वदेशी को अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है l

