ताज़ा ख़बरें

12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट मेंटेनेंस, कंपनी निदेशकों समेत 7 पर FIR; मजिस्ट्रियल जांच शुरू

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद

रविवार रात लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी के निदेशकों और जिम्मेदार अफसरों समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

12 साल से नहीं हुआ था लिफ्ट का मेंटेनेंस
जांच में सामने आया है कि जिस लिफ्ट से मजदूरों की जान गई, उसका मेंटेनेंस पिछले 12 वर्षों से नहीं किया गया था। मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेफ्टी बेल्ट, वायर और अन्य उपकरण जर्जर अवस्था में थे। कई बार इसकी शिकायत प्रबंधन से की गई, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।हादसे के बाद गुस्से में आए स्थानीय मजदूरों ने कहा कि कंपनी के अधिकारी सिर्फ उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रहे थे, सुरक्षा पर नहीं।

 

प्लांट प्रबंधन ने बंद किए गेट, मीडिया को रोका
हादसे के बाद आरकेएम प्लांट प्रबंधन ने परिसर के गेट बंद कर मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया, जिससे संदेह और गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम बात है। पहले भी कई बार छोटे हादसे हुए हैं, जिन्हें पैसे और प्रभाव के दम पर दबा दिया गया।

 

IG के निर्देशन में कार्रवाई, 7 आरोपी बनाए गए
पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कंपनी प्रबंधन के सात अधिकारियों और निदेशकों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!