अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़! 3 नक्सली ढेर, दोनों ओर से गोलियों की बरसात

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़! 3 नक्सली ढेर, दोनों ओर से गोलियों की बरसात

देश 24 लाइव न्यूज़ -राजा खान रिपोर्टर जिला ब्यूरो बालोद

रविवार सुबह का सन्नाटा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कांकेर और धमतरी जिले से लगी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।

इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने उनके शव भी बरामद कर लिए हैं। कांकेर एसपी कल्याण एलिसेला ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

सुरक्षाबल को गुप्त सूचना मिली थी, उसी आधार पर टीम जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में भी हमारे जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया, फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां चल रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में और नक्सली छिपे हो सकते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!